aajkahindustaannews

गोरखपुर के एसएसपी विपिन टाडा अब संभालेंगे सहारनपुर की कमान – आकाश तोमर गोंडा के एसएसपी बनाए गए।

लखनऊ : शासन की ओर से आईपीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल – शैलेश कुमार पांडे को अयोध्या से प्रयागराज, अजय कुमार को प्रयागराज से सीबीसीआईडी लखनऊ, रोहन बोत्रे को कासगंज से गाजीपुर, प्रशांत वर्मा को कन्नौज से अयोध्या, सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर को गोंडा का एसएसपी बनाया गया है। गाज़ीपुर के एसपी राम बदन सिंह को नोएडा कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है। राजेश कुमार श्रीवास्तव कन्नौज के नए एसएसपी होंगे। गोरखपुर के एसएसपी विपिन टाडा सहारनपुर के नए एसएसपी होंगे। मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर गोरखपुर के एसएसपी होंगे। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव को मथुरा का एसएसपी बनाया गया है। अमरोहा के एसएसपी विनीत जायसवाल को मुजफ्फरनगर का एसएसपी बनाया गया है।अमेठी के एसएसपी दिनेश सिंगर बिजनौर के एसपी होंगे। किला मारण जी को अमेठी का एसएसपी बनाया गया है। संतोष कुमार मिश्रा गोंडा से मिर्जापुर एसएसपी के रूप में स्थानांतरित किए गए है। बेबी जीडीएस मूर्ति को कानपुर पुलिस कमिश्नर से कासगंज का एसएसपी बनाया गया है आदित्य लंगे वाराणसी से अमरोहा के एसएसपी बनाए गए हैं।

मिर्जापुर के एसएसपी अजय कुमार सिंह वाराणसी में सेक्टर डीआईजी होंगे। बिजनौर के एसएसपी धर्मवीर को पीएसी स्थानांतरित किया गया है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एसपी संजीव त्यागी को अयोध्या में इंटेलिजेंस का एसएसपी बनाया गया है। डॉ भीमराव अंबेडकर पुलिस अकैडमी मुरादाबाद में तैनात एसपी विजय धूल को कानपुर कमिश्नर में डीसीपी के पद पर देहाती दी गई है। सीबीसीआईडी में एसएसपी राहुल राज को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!