aajkahindustaannews

सोशल मीडिया पर दूसरे धर्म के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने का आरोप।

सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके
कब्जे से एक मोबाइल व एक टैबलेट बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर वांछितों व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह व सीओ सदर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सूबेसिंह के नेतृत्व में थाना गागलहेड़ी पुलिस ने एक वांछित आरोपी अभिषेक उर्फ अभय वर्मा पुत्र पवन कुमार निवासी कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक टच मोबाइल रेडमी एवं एक सैमसंग कम्पनी का
टैबलेट बरामद कर लिया। दबोचे गए आरोपी के खिलाफ सोशल मीडिया में दूसरे धर्म के प्रति आपत्तिजनक बातें लिखकर भावनाओं को आहत करने के संबंध में पोस्ट डालने पर थाना गागलहेड़ी पर धारा-505(2) भादवि व 67 आईटी एक्ट में
मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। आरोपी को गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार व कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!