रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को दुबई के अस्पताल में मुशर्रफ का लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया। परवेज की उम्र 78 साल थी और वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे उन्हें कैंसर था। मुशर्रफ 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। इसके पहले वो आर्मी चीफ भी रहे। करगिल की जंग के लिए मुशर्रफ को ही सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाता है। उन्होंने नवाज शरीफ का तख्तापलट किया था।
बता दें कि जनरल व पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने अक्तूबर 1999 में सैन्य विद्रोह कर पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज हुए थे। मुशर्रफ़ पर संविधान का उल्लंघन कर साल 2007 में आपातकाल घोषित करने के लिए राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाया गया था। मुशर्रफ़ ने देश में आपातकाल घोषित कर संविधान को निलंबित कर दिया था।

