aajkahindustaannews

मिर्जापुर पोल में थाना प्रभारी हृदय नारायण सिंह की अगुवाई में अमन शांति के साथ संपन्न हुई जुमे की नमाज, देश में अमन शांति के लिए दुआ के लिए उठे हजारों हाथ।

जनपद सहारनपुर एसएसपी आकाश तोमर की निर्देश अनुसार चलाए जा रहे हैं अमन शांति अभियान के तहत आज शुक्रवार को मिर्जापुर पोल थाना प्रभारी हृदय नारायण सिंह व उनकी पूरी टीम के साथ आज मिर्जापुर पोल क्षेत्र में जुमे की नमाज अमन शांति के साथ संपन्न हुई। इसके साथ ही सभी मस्जिदों में देश में अमन शांति के लिए दुआएं भी कराई गई। आपको बताते चलें कि थाना मिर्जापुर पोल प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने क्षेत्र में व्यापारी तथा सभी धर्म के धर्म गुरुओं व अन्य संगठन के लोगों के साथ मिलकर बैठक का भी आयोजन किया गया था, जिसमें आज मिर्जापुर पोल क्षेत्र में अमन शांति के साथ जुमे की नमाज अदा की गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!