सहारनपुर
जनपद सहारनपुर एसएसपी आकाश तोमर के दिशा निर्देश अनुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत सहारनपुर में शांति व्यवस्था को लेकर थाना मिर्जापुर पोल क्षेत्र के प्रसिद्ध रायपुर खानकाह में जुमे की नमाज शांति व्यवस्था के साथ संपन्न हुई। बीते सप्ताह कानपुर हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में था। पिछले शुक्रवार हुई हिंसा के बाद अब जुमे की नमाज से पहले शहर में गुरुवार शाम से ही कानपुर में धारा 144 लागू कर दी गयी थी। वहीं पुलिस की टीमों को हाईअलर्ट पर रखा गया था। 10 जून को शहर में किसी भी तरह के धरना या प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई थी जिसमें किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसी के चलते आज सहारनपुर एसएसपी आकाश तोमर उनकी पूरी टीम भी अलर्ट मोड पर थी। जिसके चलते जनपद के सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज बड़ी शांति के साथ संपन्न की गई।

