हजारों का भूसा जलकर खाक-एक गाय आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसी।
मिर्जापुर-सहारनपुर
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गॉंव असगरपुर में अचानक एक छप्परनुमा बनी पशुशाला में भयंकर आग लगने से पूरे गाँव में अफरा तफरी मच गई। जिसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल की ओर दौड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़ ने छप्परनुमा बनी पशुशाला में लगी भयंकर आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की तेज लपटें होने के कारण ग्रामीणों की भारी भीड़ आग काबू नहीं पा सकी है। जिसके बाद ग्राम प्रधान चौधरी मौ राशिद के द्वारा फायर बिग्रेड की गाड़ी को मौके पर बुलाकर छप्परनुमा बनी पशुशाला में लगी भयंकर आग पर काबू पाया गया है। इसके साथ ही पशुशाला के अंदर बंधी एक गाय भी भयंकर आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई है। वहीं घटनास्थल पर जमा हुई ग्रामीणों की भीड़ ने शासन प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

