तहसील बेहट वार्ड नंबर 9 जिला पंचायत सदस्य रामकिशन उर्फ रामू चौधरी ने आज कस्बा गढ़ नंदपुर जोड़ियों तथा लतीफपुर भूड़ में सीसी निर्माण रोड कार्य का शुभारंभ किया। राम चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में गांव में कोई भी सड़क कच्ची नहीं रहेगी। जनता से किए हुए सभी वादों को पूरा समय समय पर किया जाएगा जैसे बिजली पानी आदि समस्याओं का भी समय-समय पर समाधान किया जाएगा योगी सरकार के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने समाज के हर तबके के लिए जारी की हुई योजनाओं को सभी ग्रामीणों को उन तक लाभ मुहैया कराया जाएगा।

