aajkahindustaannews

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में बेहट के युवा ने किया नाम रोशन।

जनपद सहारनपुर के तहसील बेहट के ग्राम आलमपुरा, आमदपुर युवक अरुण बौद्ध ने इंडिया नेपाली यूथ इंटरनेशनल चैंपियन में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जिसके चलते वार्ड नंबर 9 जिला पंचायत सदस्य रामकिशन उर्फ रामू चौधरी ने शानदार प्रदर्शन और अपने क्षेत्र को गोल्ड मेडल दिलाने पर उज्जवल भविष्य की कामना की रामू चौधरी ने कहा कि हमारे देश में तो अधिकांश खिलाड़ी छोटे-छोटे शहरों, कस्बों, गांवों से निकल कर आते हैं. उन्होंने कहा कि जब टैलेंट, डेडिकेशन, डेटर्मिनेशन और स्पोर्ट्समैन स्पिरिट एकसाथ मिलते हैं तब जाकर कोई चैम्पियन बनता है. हर खिलाड़ी का अपना संघर्ष रहा है. कई साल की मेहनत रही है. वो केवल अपने लिए नहीं जा रहे बल्कि देश के लिए जा रहे हैं. हमें जाने-अनजाने में इन खिलाड़ियों पर दबाव नहीं बनाना, खुले मन से इनका साथ देना है. हर खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाना है। इस मौके पर मौजूद रहे गोल्ड मेडल लाने वाले अरुण बौद्ध उनके पिता, सुभाष पालीवाल तथा उनकी माता सुनीता देवी व सूबाई राम, विनोद कुमार, राकेश पालीवाल, सचिन बोध, नितेश कुमार,महक सिंह, अंकुर चेयरमैन नितिन चेंची ,अंकुर सढौली आदि मौजूद रहे

Leave a Comment

error: Content is protected !!