aajkahindustaannews

बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इक़बाल को हाईकोर्ट से राहत।

बेहट

गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किए गए पूर्व ब्लाक प्रमुख लईक राव को जिला अदालत ने जमानत दे दी है। उधर बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उनके बेटों ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अदालत ने उनकी रिट को सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया है।

सहारनपुर जिले की थाना मिजार्पुर पुलिस ने नौ अप्रैल को गैंगस्टर का मुकदमा कायम कराया था। उसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख लईक राव, नसीम के साथ ही बसपा के पूर्व एमएमली हाजी इकबाल के साथ ही उनके बेटे वाजिद, जावेद, अलीशान और अफजाल के नामजद कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख लईक राव और नसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख लईक राव की जिला अदालत से जमानत हो गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!