aajkahindustaannews

बेहट पुलिस ने गौकशी करते दो को पकड़ा, 6 फरार।

चोरी छिपे जंगलों में तस्कर दे रहे है गौकशी की घटनाओं को अंजाम।

बेहट: कोतवाली पुलिस ने गांव आलमपुर कलां के जंगल से गौकशी करते दो गौतस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि 6 गौतस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इनके पास से एक जिंदा गौवंश एवं गौकशी के उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्करों समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
यहां बता दे कि बेहट क्षेत्र में गौकशी हो रही है। सरकार की सख्ती के बाद भी गौतस्कर चोरी छिपे गौकशी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पिछले दिनों गांव आलमपुर कलां एवं खुर्रमपुर के जंगलों में गोवंश के कटे हुए अवशेष मिले थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!