aajkahindustaannews

ग्लोकल स्कूल में ईद के उपलक्ष में हुए विभिन्न कार्यक्रम।

शनिवार को ग्लोकल स्कूल में ईद के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रत्येक शनिवार को ग्लोकल स्कूल में विभिन्न कलात्मक गतिविधियां संपन्न कराई जाती है. जिससे बच्चों का आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ अन्य कलाओ भी विकास होता है। जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा लघु नाटिका प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने की सीख दी गई। एक हास्य व्यंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक माटा ने सभी को ईद की हार्दिक बधाई बस अभी रोजा रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए उत्साहवर्धक शब्द कहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी वर्ग के छात्र छात्राओं ने विभिन्न कलात्मक गतिविधियां की जिन में चांद,सितारे व लेप गिफ्ट बैग आदि सज्जा के सामान बनाए गए। इस अवसर पर श्रीमती नाजिया राव, श्रीमती निधि शर्मा, कुमारी कशिश थापा, बस श्री रतन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!