सहारनपुर : ट्रैफिक जाम ने शहर की यातायात व्यवस्था को चौपट कर दिया है – शनिवार को सुबह ऐसा जाम लगा कि दिन पर पुलिस पसीना बहाती रही लेकिन शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही है – लोग घंटों जाम से जूझते रहे न सिर्फ लोगों का काम प्रभावित हुआ – बल्कि तेज धूप में जाम में फंसे स्कूली बच्चों के साथ साथ वाहन चालक गर्मी से बेहाल हो गए – शनिवार की सुबह से ही घंटाघर की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग में सीवर लाइन बिछाने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा- अति व्यस्त मार्ग होने से वाहनों की लंबी कतार लग गईं – मुख्य मार्ग की एक तरफ की साइड को रोककर जेबीसी से खुदाई की जा रही हैं – वहीं सड़क की खुदाई के दौरान मिट्टी – धूल के कारण यात्रियों को सफर करने में परेशानी हो रही है – कोर्ट रोड मार्ग को बंद कर दिया गया – जिस कारण इस मार्ग पर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने मे काफी दिक्कतें आई – बता दे कि घंटा घर चौक पर सीवर लाइन का कार्य कई दिनों से चल रहा है – जिस कारण मिट्टी के बड़े ढेर लगे हुए हैं – सारे दिन गर्म हवाओं के चलते धूल के गुब्बारों से भी लोग परेशान हो चुके हैं।

