aajkahindustaannews

सहारनपुर की ग्लोकल यूनिवर्सिटी में हर्षोल्लास से मना विश्व पृथ्वी दिवस।

सहारनपुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में ग्लोकल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डा.) अखील अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि आज भूमंडल, जलमंडल, वायु मंडल और जैव मंडल को बचाने के लिए
हम सब को मिलकर प्रयास करना होगा।
इस कार्यक्रम का संयुक्त संचालन
डॉ मोहम्मद यूसुफ, डॉ वसीम ख़ान एवं डॉ बेलाल अहमद के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डिपार्टमेंट ऑफ नेचुरल एंड अप्लाइड साइंसेज और डिपार्टमेंट ऑफ पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम के थीम “इन्वेस्ट इन आवर प्लैनेट” पर भाषण, स्लोगन पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार
प्रोफेसर एन के गुप्ता ने दर्शकों को बताया कि यूनिवर्सिटी भारत सरकार कि “जल शक्ति अभियान” के तहत जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिग एवं सीवेज ट्रीटमेंट सहित विभिन्न उपायों पर काम कर रही है।
प्रतियोगिता की सलाहकार समिति में लॉ स्कूल के डीन डॉ वीर नारायण रहें एवं निर्णायक मंडल में एसिस्टेंट प्रोफेसर मोहम्मद वाजिद ख़ान, डॉ आसिफ, डॉ फराज, डॉ फहीम, डॉ दीपशिखा, श्री अब्दुल्लाह, श्री सैफुल्लाह जफर एवं श्री हिशामुद्दीन रहे।
इस कार्यक्रम में डॉ वसीम, डॉ रेहान पाशा, डॉ विपिन, डॉ संजय, डॉ जमीरुल सहित विश्विद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!