ग्लोकल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रार्थना सभा में स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक माटा ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस का महत्व बताया, तथा साथ ही पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संकल्प भी दिलाया। प्रधानाचार्य दीपक माटा के द्वारा योग अभ्यास भी कराया गया। इसके कक्षा 6 की छात्राओं द्वारा एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया, जिसके माध्यम से बढ़ते प्रदूषण के कारण खराब होती जा रही पृथ्वी की स्थिति पर प्रकाश डाला गया। अंत में विद्यालय के जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के मध्य पृथ्वी दिवस शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी शीर्षक को चरितार्थ करते हुए कलात्मक पोस्टर भी बनाए गए।

