aajkahindustaannews

ग्लोकल स्कूल में मैजिक शो का आयोजन।

शनिवार को ग्लोकल स्कूल में मशहूर जादूगर वीके स्मार्ट रेड क्रॉस सोसाइटी सहारनपुर ने अपनी जादुई कला से बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया। जादूगर ने टोपी से कबूतर निकाला, ताश के पत्तों की कला, खाली लोटे से निरंतर पानी निकालने जैसी अनेक जादुई कला से बच्चों का मन मोह लिया। जादुई कार्यक्रम के दौरान ग्लोकल स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक माटा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा पिछले 2 वर्षों से कोविड के कारण छात्र ऑनलाइन पढ़ाई घर पर ही कर रहे थे। जिसके कारण छात्रों में मानसिकता तनाव जैसी समस्या महसूस की जा रही थी। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ग्लोकल स्कूल ने नया वार्षिक कैलेंडर तैयार किया है। इसमें पढ़ाई के साथ साथ ऐसे कार्यक्रमों को शामिल किया गया हैं। जिसमें छात्रों को मानसिक तनाव भी दूर होगा होगा खेल खेल में अपनी पढ़ाई भी एकाग्रता बनाए रख सकेंगे। इसी क्रम में ग्लोकल स्कूल में आगे भी ऐसे कार्यक्रम जैसे पिकनिक स्काउट कैंप कभी आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य दीपक माटा ने बताया कि नई शिक्षा के अंतर्गत छात्रों के स्किल डेवलपमेंट जैसे विषयों पर काफी कार्य किया जाएगा। दीपक माटा ने बताया प्रत्येक शनिवार को अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें आर्ट एंड क्राफ्ट में वेस्ट मटेरियल से घर की सजावट का सामान बनाना छात्रों को कढ़ाई, बुनाई ,कुकिंग फोटोग्राफी खेलकूद जैसी प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता के लिए प्रेरित करना। अंत मे प्रधानाचार्य दीपक माटा ने अभिभावकों छात्रों से अपील करते हुए कहा की जिन छात्रों की आयु 12 वर्ष से ऊपर हैं उनका टीकाकरण करवाना अति आवश्यक है। क्योंकि आप सभी कोई ज्ञात हैं की एनसीआर और गाजियाबाद के स्कूलों में छात्र में अध्यापक करोना संक्रमित पाए गए हैं। अंत मे आप से अपील करता हूँ की पिछले वर्षों की भांति आगे हमे ऐसी स्थिति का सामना ना करना पड़े आप सभी टीकाकरण अवश्य कराये।

Leave a Comment

error: Content is protected !!