सहारनपुर : पवित्र रमजान माह के पहले जुमे की सहारनपुर की जामा मस्जिद सहित जनपद की तमाम मस्जिदों में पूरी अकीदत के साथ अदा की गई है – वहीं चिलचिलाती धूप भी अकीदतमंदों को डगर-ए-इबादत से नहीं डिगा पाई – चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार की सुबह से ही रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही थी – इनमें बड़ी संख्या गांव देहात के अकीदतमंदों की थी जोकि जुमे की नमाज के साथ ही बाजारो से रमजान की खरीदारी करने के उद्देश्य से पहुंचे थे – हालात यह थे कि दोपहर 12.20 बजे तक जामा मस्जिद में नमाजियों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई थी कि स्थान नहीं बचा था – ये अलग बात है कि जामा मस्जिद प्रबंधकों द्वारा नमाज के लिए बाकायदा टेंट व शामियाने की व्यवस्था की गई थी लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही थी – भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप के बीच नमाजियों का जामा मस्जिद पहुंचना जारी था – दोपहर एक बजे से पूर्व जामा मस्जिद के साथ साथ मस्जिद के बाहर स्थित प्रमुख बाजारों में नमाजी सफ में खड़े नजर आ रहे थे तथा कड़ी धूप में नमाज अदा करने की तैयारी में थे – नमाज से पूर्व शहर काजी कारी अरशद गौरा ने खुतबा पढ़ा, जिसमें उन्होंने लोगों से किसी को नहीं सताने अथवा बुरा नहीं कहने, किसी को आंख अथवा हाथ से तकलीफ नहीं पहुंचाने, अपने पड़ोसियों व रिश्तेदारों से अच्छा सलूक करने के नियम से रोजा रखने व नमाज पढ़ने के अलावा जकात की ताकीद की-पहले जुमे की नमाज देवबंद – नानौता – गंगोह – चिलकाना – नकुड – बेहट – मिर्जापुर – सरसावा – बिहारीगढ़ गागलहेड़ी – नागल और बड़गांव में शांतिपूर्वक अदा की गई।

