सहारनपुर। शुक्रवार को एक शातिर नशीले पदार्थ तस्कर को थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र से ही धर दबोचा। पुलिस ने शातिर के पास से अवैध चरस बरामद की। नशा तस्कर पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना बिहारीगढ़ प्रभारी मनोज चौधरी के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल शोभित कुमार व मनजीत कुमार की पुलिस टीम ने नशीले पदार्थ तस्कर सादिक उर्फ घुसपैठिया पुत्र नूर अली निवासी ग्राम मघनपुरा थाना मिर्जापुर सहारनपुर को चेकिंग के दौरान ग्राम मदनपरा बरसाती नदी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी नशा तस्कर के पास से 180 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

