aajkahindustaannews

गंगोह पुलिस की स्मैक तस्करो पर बड़ी कार्रवाई 15 लाख की स्मैक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

स्मैक तस्करों के पास से 151 ग्राम स्मैक,नकदी 1,21,200 की,मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद     

 

सहारनपुर। शुक्रवार को नशीले पदार्थ तस्कर पर कार्रवाई करते हुए थाना गंगोह पुलिस ने एक युवक सहित महिला(पति-पत्नी) को मुखबिर की सूचना पर भारी मात्रा में अवैध स्मैक व स्मैक बेचकर कमाई गई नकदी के साथ क्षेत्र के एक नवनिर्मित मकान से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना गंगोह प्रभारी प्रविंदर पाल सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 विपिन मलिक,है0का0 योगेश कुमार,का0 अनुज राणा,मोनू चिकारा,विनित कुमार,विक्रान्त सिरोहा,कपिल कुमार,म0का0 वंदना की पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के एक नवनिर्मित मकान वहद ग्राम मैनपुरा से सजीला पत्नी इमरान व इमरान पुत्र लियाकत निवासी ग्राम मैनपुरा, थाना गंगोह सहारनपुर (रिश्ते में पति-पत्नी) को (151 ग्राम स्मैक कीमत 15 लाख रुपए) के साथ धर दबोचा। आरोपी स्मैक तस्करों इमरान के पास से 11 ग्राम स्मैक व महिला के पास से 140 ग्राम स्मैक व स्मैक बेचकर कमाए 1,21,200 की नगदी इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नोकिया मोबाइल बरामद हुआ। दोनों स्मैक तस्कर के पास से पूरी 151 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों स्मैक तस्करो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!