मिर्जापुर-सहारनपुर
मिली जानकारी के अनुसार थाना मिर्जापुर क्षेत्र के एक गॉंव में बीती देर रात को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने के कारण दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में महिलाओं सहित करीब आधा दर्ज़न लोग अत्यधिक चोटें लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पँहुची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों हिरासत में ले लिया और खूनी संघर्ष में घायल हुए लोगों उपचार कराने के लिए अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में हुए खूनी संघर्ष होने कारण चुनावी रंजिश होने की वजह बताई जा रही है। जिसके पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर कार्यवाही करने में जुट गई है।।

