aajkahindustaannews

सहारनपुर से माता शाकुंभरी देवी मंदिर तक फोर लेन सड़क का निर्माण कराया जाए:सासंद हाजी फजलुर्रहमान

हाजी फजलुर्रहमान ने संसद में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मांग की।

 

सहारनपुर। सहारनपुर लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने संसद में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी से सहारनपुर से सिद्धपीठ माता शाकुंभरी देवी मंदिर तक फोर लेन सड़क निर्माण की मांग की। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने संसद में बोलते हुए कहा कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा के करनाल से सहारनपुर के गंगोह से वाया नानौता देवबंद होते हुए मंगलौर उत्तराखंड तक नए फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कराया जाए। सांसद ने कहा कि सिद्धपीठ माता शाकुंभरी देवी से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का ग्राम माजरा केवल 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इसलिए मंदिर से एक सड़क निर्माण कराकर उत्तराखंड को जोड़ा जाए। सांसद ने दिल्ली से सहारनपुर तक बन रहे फोर लेन के निर्माण कार्य में तेज़ी लाने और सहारनपुर से यमुनोत्री तक फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!