aajkahindustaannews

ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार महिला- पुरुष को रौंदा, दर्दनाक मौत।

शामली समाचार


थानाभवन स्थित बजाज शुगर मिल के गेट पर एक ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार महिला व पुरुष को टक्कर मार दी बाइक सवार मिल के गेट की दीवार व ट्रैक्टर के बीच आ गए। दीवार व ट्रैक्टर के बीच में रौंदे जाने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक

बजाज शुगर मिल पर ट्रैक्टर ट्रॉली में ओवरलोड गन्ना भरकर लाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान गन्ना मिल के गेट पर अचानक ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया उधर शामली की तरफ से आ रहे बाइक सवार महिला व पुरुष ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। उधर मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार महिला व पुरुष के शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!