aajkahindustaannews

आशा कार्यकत्रियो ने मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सौंपा।

(बेहट सहारनपुर)

आशा कार्यकत्रियों के मान सम्मान को नहीं पहुंचने दी जाएगी ठेस-एड.बबलू कुमार

 

3 दिन पहले सड़क दुर्घटना में मृतक आशा कार्यकत्री के लिए कि मुआवजे की मांग

 

शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साढोली कदीम के सभागार में क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियों ने 3 दिन पहले सड़क हादसे में मृतक आशा कार्यकत्री के शोक में 2 मिनट का मौन धारण कर मृतक परिवार को ₹500000 की आर्थिक सहायता की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सौंपा।

आपको बता दे कि बुधवार को तहसील बेहट के ग्राम फतेह उल्लापुर जाटोवाला निवासी आशा कार्यकत्री सुरेशवती-पत्नी बृजेश कुमार सड़क पार कर रही थी जिसे त्रीव गति से आ रही स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें आशा कार्यकत्री की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट बबलू कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र की सैकड़ों आशा कार्यकत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साढोली कदीम पहुंची और पीड़ित परिवार के लिए जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नीतिन कंदवाल को सौंपा गया।

6 सूत्रीय मांग पत्र में आशा कार्यकत्रियों व आशा संगिनी कार्यकत्रियों ने बताया कि आशा कार्यकत्री को स्वास्थ्य विभाग की ओर से ₹500000 का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जाए, प्रत्येक आशा एवं आशा संगिनी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए,  आशा कार्यकत्रियों को परमानेंट किया जाए, आशा कार्यकत्रियों को प्रतिमाह ₹10000 वेतन मिलना चाहिए आशा कार्यकत्रियों एवं आशा संगिनी को कोरोना कॉल में सहयोग धनराशि और उसका सर्टिफिकेट मिलना चाहिए व विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव ड्यूटी का मानदेय मिलना चाहिए।

आशाओं को संबोधित करते हुए बसपा के विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट बबलू कुमार ने कहा कि आशा कार्यकत्री भी लगातार जनता के बीच रहकर जनसेवा करती हैं जिसके लिए उन्हें हक अधिकार मिलने चाहिए क्योंकि आशा कार्यकत्री हमेशा धरातल पर काम करती हैं जो बिना सैलरी एवं बिना लालच के करती हैं। आशा कार्यकत्रियों का मान सम्मान करना चाहिए आशा कार्यकत्री के मान सम्मान को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।

 

इस दौरान मुख्य रूप से ममता रानी बी.सी.पी.एम.,अनुराग राणा, बालेंद्र कुमार,विनोद कुमार, आशा कार्यकत्री रंजना रानी (मढती), पूनम,सुषमा,ममता, हेमा,राखी,सीमा,सुदेश,मंजू,सुमन, धर्म देवी,पूनम,नीलम,प्रतिभा, उषा,पिंकी,रूमा,आमना,मामो, कविता,पिंकी,रीनादेवी,गीता, मैनावती,नीलम,सवीता, कोमल रानी, दीपा, मुकेश, बृजेश देवी, निशा,विधि आजाद,मुन्नी,पारुल उषा,निर्मला,निर्देश,सोनिया, पिंकी,भावना,मेनका,सीमा,सुदेश, सुमन,सीमा,रीता,किरण,सुमन, रेनू,अर्चना शर्मा, सुनीता, बिरम वती,मोनी, गीता,हेमा, रंजीता, सुनीता,पुष्पा,सविता, हेमा,रूबी रानी, गीता,रोशन,ललिता, जाहिदा, कृष्णा,संगीता,कविता, उषा,सोनिया, बबीता, मूर्ति, राखी, दीपा,सीमा, शर्मिला, सोनिया, कविता, संगीता, पिंकी, राजकुमारी, कृष्णा, रक्षा, सीमा, मीरा,मीनाक्षी,शर्मीला सहित क्षेत्र की आशा कार्यकत्रिया मौजूद रही।

Leave a Comment

error: Content is protected !!