बेहट(सहारनपुर)
अंतर्राज्य शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र की हथनीकुण्ड़ चौकी ने एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए उसके पास से 25 पैटी हरियाणा मार्का की देशी शराब व एक वरना कार बरामद की हैं। पुलिस ने पकड़े गये शराब तस्कर का आबकारी एक्ट की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया हैं।
मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र की हथनीकुण्ड़ चौकी प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि एक वरना कार में कुछ व्यक्ती अवैध शराब की पैटी लेकर उ.प्र. की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने साथ में कांस्टेबिल मनदीप,अखिलेश व मोनू कुमार को लेकर कार की घेरा बंदी कर दी परन्तु शराब तस्कर बड़ा शातिर था जिसने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए कार को लाड़ा पुल के पास घेर लिया ओर कार में सवार एक शराब तस्कर को हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली तो उसमें 25 पैटी हरियाणा मार्का की देशी शराब की 300 बोतल बरामद हुई। शराब बरामद होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सतेन्द्र पुत्र गुरमेल सिंह निवासी ग्राम इस्माईलपुर थाना रादौर जनपद यमुनानगर हरियाणा बताया। पकड़े गये तस्कर ने पुलिस को बताया कि हरियाणा में भी उसके खिलाफ कई थाना क्षेत्रों में मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गये शराब तस्कर का आबकारी एक्ट की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया हैं तथा कार को सीज कर दिया हैं।
हथनीकुण्ड़ चौकी प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि पकडा गया शराब तस्कर बड़ा ही शातिर हैं तथा पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी।

