aajkahindustaannews

देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहंड चेकपोस्ट से लेकर डाट काली मंदिर तक लगा 10 किलोमीटर का लंबा जाम।

बिहारीगढ़(सहारनपुर)

आज दिन रविवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्वाह्न लगभग 10 बजे से ही 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है सहारनपुर की ओर से देहरादून जाते समय मां डाट काली मंदिर से पहले लोहे का पुल लगता है जो संकीर्ण होने की वजह से जाम का सबब बनता है आज रविवार का छुट्टी का दिन होने की वजह से देहरादून में आवागमन अधिक रहता है अभी भी घंटों से लोग जाम में फंसे हुए हैं ऐसे में जंगल के उस रूट पर नेटवर्क सिगनल भी नहीं है जिससे लोगों को और अधिक परेशानी हो रही है। लालपुल संकीर्ण होने की वजह से गाड़ियां आमने-सामने खड़ी होने लगती है जो जाम में तब्दील हो जाती है। बताया जा रहा है यह जाम लगभग 10 किलोमीटर लंबा लगा है अभी तक जाम को खुलवाने की व्यवस्था नाकाम साबित हो रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!