होली का जश्न मनाने के बाद हथनीकुंड बैराज पुलिस चौकी की ओर गश्त पर निकले थाना मिर्जापुर प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार श्रोतीया की सरकारी गाड़ी जैसे क्षेत्र के गाँव पाडली ग्रंट के पास पँहुची तो सामने से तेज गति के साथ आ रहे एक बाईक सवार को बचाने के कारण उनकी सरकारी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पल्ट गई। इसके साथ ही थाना मिर्जापुर की सरकारी गाड़ी के खाई में पलटने की खबर लगते ही घटनास्थल की ओर दौडी ग्रामीणों की भारी भीड़ ने थाना मिर्जापुर प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार श्रोतीया व उनके साथ अन्य पुलिसकर्मियों को आनन-फानन में गाड़ी से बाहर निकाला गया है। जिसके चलते सरकारी गाड़ी पलटने के कारण सरकारी गाड़ी में सवार इंस्पेक्टर अजय श्रोतीया तथा गाड़ी ड्राइवर व हमराह को हल्की फुलकी छोटे लगने के कारण वह घायल हो गए हैं। जिन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर उनका उपचार कराया गया है और इसके साथ ही खाई में पलटने से क्षतिग्रस्त हुई थाना मिर्जापुर की सरकारी गाड़ी को एक ट्रैक्टर की मदद से थाना मिर्जापुर प्रांगण में पहुंचाई गई है। गनीमत रही कि कोई भी अप्रिय घटना होने से टल गई।

