सहारनपुर जनता को जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए अभी हाल ही में कुमार टॉकीज पुल का निर्माण किया गया है बड़ा पुल बनने के बावजूद भी लगता है छोटा। अब जब सब्ज़ी मंडी पुल तोड़ कर नया पुल बनाने का कार्य प्रगति पर है तो सारा ट्रैफिक इसी पुल पर आना है और यही कारण है कुछ दिनों से जाम का सामना शहरवासियो को करना पड़ रहा है।
कोतवाली नगर अंतर्गत चौकी सराय स्थित कुमार टॉकीज का बड़ा पुल बनने के बाद भी जनता की जाम की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है दोनों तरफ चार पहिया वाहन खड़ा होने के कारण बनी रहती है हर वक्त जाम की स्थिति शहरवासियों को करना पड़ रहा है भारी परेशानी का सामना।
बता दे की पार्किंग स्थल के रूप में उपयोग हो रहा है। पुल के दोनों तरफ वाहन खड़े हो रहे हैं लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

