सहारनपुर. थाना सदर बाजार क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में दबंगों द्वारा 3 माह पूर्व हुई तेज बाइक चलाने को लेकर कहासुनी पर बदला लेने की नीयत से पांच युवकों ने कॉलोनी निवासी युवक पर किया जानलेवा हमला. शोर-शराबा सुन आस-पड़ोस के लोगों के आने-जाने पर गांव के युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. पीड़ित युवक ने दी लिखित तहरीर.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि थाना सदर बाजार की चौकी हसनपुर क्षेत्र की दिल्ली रोड स्थित मान्यवर कांशीराम कॉलोनी निवासी फैज पर गांव मवीकला निवासी आलम पुत्र अजरुदीन ने अपने 4 साथी के साथ युवक पर जान से मारने की नियत हमला करते हुए मारपीट करने लगे, शोरगुल सुन आस-पास पड़ोस के लोगों के आ जाने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. जिसकी लिखित तहरीर पीडित ने चौकी हसनपुर पर दी है.
क्या है पूरा मामला
पीड़ित युवक फैज पुत्र इरफान निवासी B5- G मान्यवर काशीराम कॉलोनी ने बताया कि 3 माह पूर्व तेज गति से कालोनी मे बाइक चलाने से गांव के युवकों को मना किया था. जिस कारण गांव के युवक रंजिश रखे हुए थे. सोमवार की सुबह गांव के युवको द्वारा देख लेने की धमकी दी गई थी. जिसको मैंने नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब रात्रि 10:00 बजे के लगभग अपने होजरी के कार्य से घर वापस आया तो गांव के युवक कालोनी के चौक पर ही खड़े थे और गाली गलौज करते हुये जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगे, लेकिन आस-पड़ोस के लोगों के आ जाने पर युवक फरार हो गए.

