aajkahindustaannews

मिर्जापुर कस्बे में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

मिर्जापुर-सहारनपुर
थाना मिर्जापुर कस्बे में सोमवार को बस स्टैंड के निकट हैल्पिंग हैंड इमरजेंसी मिशन की टीम की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ डॉ शादान आलम के द्वारा फीता काटकर किया गया है। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ शादान आलम ने कहा कि रक्तदान करना एक महादान के समान है और रक्तदान एक ऐसा कार्य है जिसके माध्यम से हम किसी को भी जीवनदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास कभी भी रक्त की कमी न रहे तो हमे समय समय पर अपना रक्तदान करते रहना चाहिए। जिससे हमारे शरीर में रक्तदान से किसी भी तरह की कोई भी शारिरिक हानि भी नहीं होती है। इसके साथ ही सभी नवयुवकों को अपना रक्तचाप करने के लिए बढ़चढ़कर आगे आना चाहिए। इसके साथ ही रक्तदान शिविर में अपना रक्तदान करने पँहुचे करीब 50 रक्तवीरों ने बड़े ही उत्साहित होकर अपना रक्तदान किया है। इस दौरान अफजल खान पिठौरी, चौधरी साहबान, शमून शाही, डॉ अब्दुल खालिक, शौकीन अहमद, उस्मान अली, मेहरबान अली, तोयब गुर्जर, अहसान सलमानी, मुदस्सिर नदीम, फैसल बंजारा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे हैं

Leave a Comment

error: Content is protected !!