सहारनपुर :ताजा घटनाक्रम शारदा नगर का बताया जा रहा है – यहां सड़क निर्माण ठेकेदार की दबंगई मोहल्ले वासियों पर भारी पड़ रही है- मानकों की अनदेखी कर चल रहा सड़क तोड़ने एवं मिट्टी भराव के कार्य में कहीं भी नियम पूरे नहीं है – जिसकी मोहल्ले वासियों द्वारा विरोध जताने पर दबंग ठेकेदार द्वारा केवल बदसलूकी की मोहल्ले वासियों को अंजाम भुगतने की धमकी भी दे डाली- जिससे एक बार तो हंगामा खड़ा हो गया – बाद में लोगों द्वारा अधिकारियों से शिकायत करने पर मामले का निपटारा कर दिया – मोहल्ले वासियों कहना है कि दबंग ठेकेदार मांगों को दरकिनार कर सड़क का निर्माण कर रहा है- जिसको लेकर की जाएगी शिकायत-आंदोलन की रणनीति पर मोहल्ले वासी कर रहे हैं विचार

