aajkahindustaannews

सहारनपुर विकासखंड गंगोह के ग्राम पंचायत बोर्डपुर में भरा है गन्दगी का अम्बार

सहारनपुर जनपद के अंतर्गत की ग्राम पंचायत बोर्डपुर में स्वच्छत भारत अभियान के तहत जारी नियमों की पूर्णरूप से धज्जियां उड़ाई जा रही है । ग्राम पंचायत के सचिव एव ग्राम प्रधान जिम्मेवार प्रशासनिक नौकरशाहों की लापरवाही के चलते गांव की गलियों व नालियों में भरा रहता है गंदगी का अंबार, जिससे ग्रामीण वासियों को आवागमन करने में होती है पूर्ण कठिनाई , ग्रामीणों की शिकायत पर भी एडीओ पंचायत एवं विभागीय जिम्मेवार नहीं ले रही सुधि।
मामला है गंगोह विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत के ग्राम बोर्डपुर में पूर्ण रूप से स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं इस गांव की गलियों वा नालियों में गंदगी का अंबार भरा हुआ है आवागमन कर रहे लोग चोटिल हो जाते हैं लेकिन फिर भी सचिव सहित जिम्मेवार विभागीय अधिकारी एवं सफाई कर्मी बिल्कुल भी सुध नहीं ले रहे हैं जिससे ग्रामीण वासियों में रोष व्याप्त है । दर्जन भर से अधिक ग्रामीण वासियों ने नाम न ओपन करने की स्थिति पर बताया कि हमारे ग्राम पंचायत क्षेत्र में सफाई कर्मी कई कई महीने नदारद रहते हैं जिसके चलते नालियों में गंदगी का अंबार भरा हुआ है और बीच मार्ग में कीचड़ का भराव हो जाने से आवागमन करने में बड़ी दिक्कतें हो रही हैं कई बार कहने के बावजूद ग्राम की गलियों व नालियों में सफाई बिल्कुल नहीं हो रही है कभी-कभार किसी अधिकारी के आगमन होने की स्थिति पर एक आध बार सफाई हो जाती है किंतु उसके बाद लापरवाही पूर्वक छोड़ दी जाती है जिससे गंदगी का अंबार रहता है जिसमे बीमारी फैलने के पूरे पूरे आसार दिखने लगते हैं । सबसे बड़ी बात यह है कि विभागीय कमजोरियों के चलते गंदगी का अंबार भरने से गंभीर बीमारी का इंतजार हो रहा है जिससे लोग बीमार हो और ग्रसित होकर स्वास्थ्य केंद्रों पर लाइन लगाएं और आम जनमानस का नुकसान हो, ग्रामीण वासियों की सिर्फ एक ही मांग है कि ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत पूर्ण साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए जिससे फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!