गुरुवार को उत्तराखंड के विकास नगर में आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों के कारण पार्टी का काफिला दिन-प्रतिदिन बड़ा होता जा रहा है. पार्टी को गुरुवार को रोहित रोहिल्ला के नेतृत्व में एक बड़ी बढ़त मिली, जब विभिन्न क्षेत्रों के कई बड़े नाम आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. इन सभी लोगों ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रोहित रोहिल्ला की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
आपको बताते चलें रोहित रोहिल्ला कई सामाजिक गतिविधियों में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। विकासनगर के सभी युवाओं ने आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल जी के ओजस्वी विचारों से प्रभावित होकर के आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड नव निर्माण में शामिल होने का संकल्प लिया.इस मौके पर उपस्थित युवा मोर्चा के जिला महासचिव जसपाल सिंह , राकेश , शुभम कुडियाल, सैन सिंह , शूरवीर , मनोज जोशी , आदर्श गुप्ता, रौनक लोधी, अरुण गौतम , शेखर कुमार आदि मौजूद रहे।

