aajkahindustaannews

एसएसपी सहारनपुर की बड़ी कार्यवाही थाना मिर्जापुर प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह सहित 2 उपनिरीक्षक को किया लाइन हाजिर।

सहारनपुर/

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा,एस,चन्नप्पा ने अभी-अभी बड़ी कार्यवाही करते हुए मिर्जापुर थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह सहित इसी थाने के दो उप-निरीक्षको शिवध्यान सिंह तथा अरूण कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।थाना प्रभारी सहित दोनों उप-निरीक्षको पर अपराध पर काबू ना पाने के कारण दिखाई पुलिस लाइन की शक्ल।आपको बता दें,की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा प्रभारी निरीक्षक मिर्जापुर श्री भानु प्रताप सिंह व थाना मिर्जापुर पर तैनात उपनिरीक्षक श्री शिव ध्यान सिंह एवं उप निरीक्षक अरुण कुमार को अपराध/अपराधियों पर अंकुश न लगा पाने, नशा कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही न किए जाने एवं राजकीय कार्यों में रुचि न लेने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए सभी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!