बेहट
बसपा जिला पंचायत वार्ड नंबर 9 रामू चौधरी ने मीरपुर गंदेवड में दौड़ प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया। 16 सौ मीटर दौड़ का लक्ष्य रखा गया। इस दौरान रामू चौधरी ने कहा कि जो बच्चे रोड पर दौड़ की तैयारी कर रही हैं, उनके लिए ग्राउंड बनवाने का कार्य करेंगे।
गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचकर बसपा जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में दौड़ सौलह सो मीटर की हुई। जिसमें प्रतिभागी युवाओं ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए रामू चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में समय-समय पर ऐसी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहना चाहिए। जिससे क्षेत्र की दबी हुई प्रतिभा उभर कर बाहर आती हैं और अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर पहुंचकर गांव शहर और अपने प्रदेश का नाम रोशन करने का काम करती है प्रतियोगिता में सौरव सेन राजन कोच,बिलाल,रितिक, अजब सिंह, रोहित,रावल,हुसैन प्रधान सोनू राणा कुलदीप अंकुर नितिन जॉनी रजत लाला रवि अहसान निवादा, राहुल,मनजीत,अन्य कार्यकर्ताओं ने विजेता धावकों का उत्साहवर्धन किया।

