क्षेत्राधिकारी उझानी महोदय बदायूँ के नेतृत्व में अवैध शराब बनाने वाले / बेचने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान उ0नि0 रजनीश कुमार व हमराही पुलिस बल के द्वारा अभियुक्त मिसरावली पुत्र इसरार मिस्त्री नि0 वार्ड नं0 01 पंखिया नगला थाना उझानी बदायूँ को ग्राम पंखिया नगला के जंगल गंगा नदी के किनारे मुक्तिधाम के पास कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किये गया। अभियुक्त मिसरावली के कब्जे से दो प्लास्टिक की जरीकेन मे लगभग 10-10 ली0 शराब तथा शराब बनने के उपकरण (एक छोटा स्टील ड्रम, एक पतीली एल्यूमिनियम व एक छोटा गैस सिलेण्डर मय पाइप चूल्हा) व लहन बरामद हुआ। उक्त के सम्बन्ध में थाना उझानी पर बनाम चिम्मन को जेल भेजा गया।
संवाददाता आकिब खान

