नशा मुक्ति अभियान के यूथ एम्बेसडर पर्वतारोही रिहान ने छात्राओ को मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण,प्रेरणा, की विस्तार से दी जानकरी
आज ग्राम मिर्ज़ापुर में हैल्पिंग हैंड्स मिशन ने अपूर्वा इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर में मिशन शक्ति फेज 3 के तत्वाधान में एक प्रोग्राम आयोजित किया।
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नशा मुक्ति एम्बेसडर हैल्पिंग हैंड्स मिशन के डायरेक्टर पर्वतारोही रिहान अली ने सभी छात्राओ को मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकरी दी।
जिसमे मिशन शक्ति के तहत टोल फ्री नंबर,समस्त योजनाएं,सशक्तिकरण,प्रेरणा ,महिला को मजबूती करने प्रदान करने के लिए उन्हें मानसिक व शारिरिक रूप से मजबूत होने के प्रति विस्तार से छात्राओ को समझाया।
पर्वतारोही रिहान अली निरंतर महिला मीटिंग, स्कूलों में छात्राओं जागरूकता प्रोग्राम कर मिशन शक्ति को सफल बनाने का प्रयास कर रहे है।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य, स्टॉफ, व मिशन का स्टाफ मौजूद रहा।

