aajkahindustaannews

पांच उपनिरीक्षको के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस लाइन मे सम्पन्न हुआ विदाई समारोह।

सभी को शाॅल ओढ़ाकर-माला पहनाकर एवम प्रशस्ति पत्र देकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा दी गयी विदाई

 

सहारनपुर

आज पांच पुलिस के उपनिरीक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस लाईन में स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस मोके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी एवम कर्मचारी मोजूद रहे।

आपको बता दें,कि आज पुलिस विभाग के पांच उप-निरीक्षक विजेन्द्र पाल शर्मा,अनिल कुमार, ओमपाल सिंह,विजय सिह, ओमपाल सिह,सेवा निवृत हुए। इस मौके पर पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया,जहां पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.एस. चन्नप्पा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मीयो का सबसे पहले माल्यार्पण किया, उसके बाद उन्हें शाॅल पहना एवम प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित कर विदाई दी गयी ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.एस.चन्नप्पा ने सभी उपनिरीक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी जीवन के लिये अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन अजेंद्र यादव, प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!