aajkahindustaannews

धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का त्योहार बसपा जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

जनपद सहारनपुर के विकासखंड सढौली कदीम में बसपा जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी ने जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए रामू चौधरी ने बताया की देश भर में आज जन्माष्टमी की धूम है। जन्माष्टमी के ही दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, जो कि भगवान विष्णु के 8वें अवतार माने जाते हैं। मथुरा से लेकर वृंदावन तक जन्माष्टमी के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। देशभर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसका असर आज सढौली क़दीम में बड़े भव्य तरीके से देखने को मिला। आप को बताते चले उत्तर प्रदेश के मथुरा सहित अन्य राज्यो में मंदिर में कोरोना नियमों का पालन किया जा रहा है। मंदिर परिसर के अंदर किसी को भी बिना मास्क के आने की इजाजत नहीं दी गई है।मंदिर परिसर में भक्ति संगीत गूंज रहे हैं।श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!