aajkahindustaannews

वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में नगर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, दो बाईक बरामद*

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में नगर कोतवाली पुलिस के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत के कुशल नेतृत्व में 4 शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जिनके कब्जे से 2 मोटर साईकिल व चार नाजायज चाकू भी मिले है। इन सभी चोरो का चोरी का पुराना इतिहास बताया जा रहा है। बता दें कि वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के मकसद से आये अन्तरजनपदीय वाहन चोर शिवम पुत्र अनूप वर्मा निवासी तोता चैक, थाना मण्डी, गौरव पुत्र राजकुमार निवासी गांधी कालोनी, थाना मण्डी, बन्टी कर्णवाल पुत्र अतर सिंह निवासी धोबीघाट, श्यामपुरी कालोनी थाना मण्डी, मोनू पुत्र रामबाबू निवासी हाल निवासी कांशीराम कालोनी, थाना सदर बाजार को नगर कोतवाली पुलिस ने बेहट अड्डे के पास से वाहन चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से बीते दिनो चोरी हुई मोटर साईकिल यू.पी. 11 बीएक्स 1939 व एक बिना नम्बर की स्पलैण्डर प्लस, 2 फर्जी नम्बर प्लेट व 4 नाजायज चाकू मिले है। इन सभी शातिर चोरो ने पुलिस पूछताछ के दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र से वाहन चोरी करना स्वीकार किया। इन सभी के विरूद्व कानूनी कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक जयविन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक अतुल कुमार, मुख्य आरक्षी शाहनवाज, मुख्य आरक्षी राजबीर, मुख्य आरक्षी सुनील,  आरक्षी सुमित, मोनू, अनुज शामिल रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!