दोनों आरोपी युवकों से 4 दुपहिया वाहन बरामद
चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने धर दबोचा
वादी बबली पत्नी दिनेश ने चौकी आकर तहरीर दी कि बीती 24 अगस्त को उसका बेटा स्कूटी संख्या यूके-07 एएन 9138 को लेकर जीआईसी हरबर्टपुर अपने स्कूल आया था। दोपहर एक बजे छुट्टी होने पर जब वह वापस आया, तो उसकी स्कूटी वहां नहीं थीं। जिस पर धर्मावाला चौकी पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। खुलासे के लिए चौकी प्रभारी धर्मावाला दीपक मैठाणी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज एवं घटनास्थल के आस-पास संभावित स्थानों के करीब 35 सीसीटीवी फुटेज संकलित किए गए। साथ ही साथ पूर्व में वाहन चोरी में जेल गए कई पुरानें वाहन चोरों से पूछताछ की गई। जिस क्रम में मेदनीपुर चौराहे से मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ पर उनकी निशानदेही पर चोरी के तीन अन्य दुपहिया वाहन भी बरामद हुए। आरोपियों की पहचान विशाल निवासी जस्सोवाला और फैजान निवासी खुसालपुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों नशे के आदी हैं। नशे की ज्यादा लत पड़ जाने के कारण जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करते हैं। उन्होंने देहरादून एरिया से तीन और धर्मावाला एरिया से एक दोपहिया वाहन चोरी किए। वाहनों को उन्होंने जंगल मे छुपा दिया था। दोनों चोरी की स्कूटी बेचने सहारनपुर जा रहे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुुलिस टीम में सिपाही युवराज, त्रेपन, अमित, संदीप शामिल रहे।

