aajkahindustaannews

मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत-परिजनों में मचा कोहराम-प्रशासन से मुआवजे की माँग।

सहारनपुर : मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव जाटोवाला निवासी धर्मवीर पुत्र सूरत सिंह उम्र 40 वर्ष देर शाम खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया था-घास काटते समय मधुमक्खियों झूंड ने धर्मवीर पर हमला बोल दिया-और बुरी तरह से उसके शरीर पर काट डाला-जिससे धर्मवीर खेत पर ही बेहोश होकर गिर गया-जिसकी सूचना परिजनों को मिली-सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे-और धर्मवीर को लेकर घर आये-घर पर लाकर परिजनों ने घरेलू इलाज किया-जिससे धर्मवीर होश में आ गया-रविवार की सुबह हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन धर्मवीर को लेकर अस्पताल जा रहे थे-लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया-धर्मवीर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है-परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!