aajkahindustaannews

गन्ना विकास विभाग सहारनपुर द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह जागरूकता अभियान के अंतर्गत किया गया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

(सहारनपुर) गन्ना समिति परिसर में आज गन्ना विकास विकास विभाग द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश चौधरी ने समूह से जुड़ी महिलाओं को सम्बोधित किया ओर कहा कि माननीय  मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला शक्तिकरण को बढावा देने के उद्देश्य  से माता बहनो को घर संभालने के साथ साथ समूह की बहनो को रोजगार  देने के उद्देश्य से समूह की बहनो को रोजगार प्रदान किए  जा रहे है। बहनो को गन्ना  विकास  विभाग के सहयोग से हर सुविधा प्रदान  कर उनके  समूह को क्रषि से भी जोड़ा जा रहा है साथ ही सहारनपुर गन्ना विभाग मे 163  समूह को जोडकर उनको रोजगार देकर महिला शक्तिकरण को बढावा देने का काम किया है।

इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी के० एम० त्रिपाठी,पार्षद  संजय गर्ग,मण्डल  अध्यक्ष  मनीष सचदेवा,राजकुमार सरपंच,कमल चुग,प्रविन्दर  मिरगपुर,जयकरण जुड्डी,राजवीर ऊनाली आदि भाजपा कार्यकर्ता,गन्ना अधिकारी,सहकारी समिति के अधिकारी व समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!