aajkahindustaannews

जंगलों में जाकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में जागरूक कर रही है चरथावल पुलिस।

 

 

चरथावल/मुजफ्फरनगर

 

सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान पर चरथावल थाना प्रभारी एमपी सिंह के निर्देशन में अत्यंत ही सराहनीय कार्य करते हुए महिला पुलिस कर्मियों ने खेतों पर काम करने वाली महिलाओं को मौके पर पहुंचकर किया जागरूक एक ओर पूरे उत्तर प्रदेश में जहां महिलाओं को लेकर मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है वही थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में बहुत ही सराहनीय पहल करते हुए खेतों पर काम कर रही ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं के बीच पहुंचकर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया जा रहा है साथ ही महिलाओं की समस्याएं भी सुनी जा रही है

Leave a Comment

error: Content is protected !!