(सहारनपुर) कैम्प कार्यालय विजय टॉकीज चकराता रोड पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष गुरविंदर सिंह बजाज व मनिंद्र सिंह द्वारा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महानगर की इकाई घोषित की गई।
जिसमे लवीश कालड़ा,तरनजीत सिंह,रोजोरियो फर्नाडीस,मनकीरत सिंह को उपाध्यक्ष व हरनीत सिंह को कोषाध्यक्ष,जसवीर सिंह,मनजोत सिंह,जगजोत सिंह,मनदीप सिंह,जसविंदर सिंह,पंकज जैन,हरमीत सिंह रिंकू,रमनीत सिंह,शादाब खान,परमीत सिंह को महानगर सचिव,गगनदीप सिंह,जसमीत सिंह,गुरमीत सिंह,परमवीर सिंह,गुरप्रीत सिंह,जतिन अरोड़ा,अमनदीप सिंह,अम्मू ,मन्नी खुराना,कुलवंत सिंह,हरनीत सिंह,शहबाज को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक संजय गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि गरीब,किसान,मजदूर का सच्चा हितैषी कोई है तो वो सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव है। जिनके कार्यकाल में सभी वर्गो को ध्यान में रखते हुए अनेकों जनकल्याण कारी योजनाएं पूरे प्रदेश में चलाई गई थी ऐसी योजनाएं आज तक किसी भी सरकार में नहीं चलाई गई। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों ने अल्पसंख्यक समुदाय को हमेशा वोट बैंक की राजनीति के लिए प्रयोग किया है लेकिन समाजवादी पार्टी ही अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी पार्टी है। उन्होने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी ईमानदारी व निष्ठा के साथ मिशन 2022 के लिए एकजुट होकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा,राहुल शर्मा,विपिन जैन,अनीस अहमद,तरनजीत सिंह,जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

