aajkahindustaannews

सहारनपुर विकासनगर मार्ग माँ डाट काली मन्दिर तक पूरी तरह से सड़क गड्ढो में तब्दील,सड़क लोक निर्माण अधिकारी बेख़बर।

मिर्जापुर-सहारनपुर

 

 

प्रदेश सरकार के गड्ढा मुक्त प्रदेश बनाने के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जिसके चलते दिल्ली यमुनोत्री हाइवे मार्ग बड़े बड़े गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है। परन्तु लोक निर्माण विभाग की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। लेकिन सड़क को देखकर लगता है कि सड़क में गड्ढे नही गड्ढों में सड़क है। बता दें कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र के बादशाहीबाग की शिवालिक पहाड़ियों में बने उत्तराखंड व यूपी सहित हिमाचल प्रदेश राज्यों को जोड़ने वाले दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं और पीडब्ल्यूडी विभाग की आंखों पर पट्टी बंधी होने के कारण उन्हें यह गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर बने बड़े बड़े गहरे गड्ढो को देखकर लगता है कि शायद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को किसी बड़ी दुर्घटना का इंजतार है। जबकि इन गड्ढों में किसी भी गाड़ी के अनियंत्रित होकर गिरने के बाद गहरी खाई में से कोई नहीं रोक सकेगा। अब देखना होगा कि क्या लोक निर्माण विभाग की आंखों पर बंधी पट्टी कब तक खुलती है और इस दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर बने गहरे गड्ढो को भरने का कार्य कब तक शुरू होता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!