नशे के खिलाफ “आप” की हुंकार
आज आम आदमी पार्टी विकासनगर द्वारा क्षेत्र में फैल रहे नशे के व्यापार के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत की। आप कार्यकर्ताओ द्वारा युवा नेता रोहित रोहिला के नेतृत्व में नशे के करोबरियो पर कार्यवाही में तेजी लाने के लिए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र में नशे का कारोवार बहुत तेजी से फलफूल रहा है। हमारे युवा बहुत तेजी से इसकी गिरफ्त में फंसते जा रहे है। हमारे ये युवा देश का भविष्य है एक जागरूक दल और सामाजिक प्राणी होने के करण हमार कर्तव्य है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को इसकी चपेट में आने से रोके। युवा नेता रोहित रोहिला ने कहा, प्रशासन लगातर कार्यवाही कर रहा है लेकिन हम केवल प्रशासन के भरोसे नही बैठ सकते। हमारा भी कर्तव्य बनता है हम लोगों को जागरूक करके इस कारोवार को बंद करने में प्रशासन की मदद करे। जब तक प्रशासन और समाज एक साथ नही आएगा तब तक इस पर रोक लगाना सम्भव नही है। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष प्रतीक सक्सेना, संगठन मंत्री मनोज चौधरी, वरिष्ठ नेता गुरूमेल सिंह, महेंद्र चौधरी, शोसल मीडिया प्रभारी लक्ष्मी कांत गौतम, रामपाल राठौड़, आदित्य गौतम, गुलफाम अहमद, (जिला उपाध्यक्ष ) युवा मोर्चा राहुल भट्ट, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

