बीजेपी को प्रदेश से हटाने में समाजवादी पार्टी सक्षम एक मात्र विकल्प है:- सपा
मिर्ज़ापुर बेहट : विधानसभा बेहट के गाँव मिर्जापुर में आजाद कुरैशी के यहाँ पहुंचे पूर्व एमएलसी उमर अली खान का भव्य स्वागत किया गया। विधान सभा प्रभारी उमर अली खान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की मिर्जापुर में जनता का लगातार प्यार मिल राह उससे साफ हो चला है कि बेहट में सिर्फ़ समाजवादी पार्टी की लहर है इस बार जनता बीजेपी को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। उमर ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की जनता को आपस में लड़ाकर सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन भाजपा अब उस पर ही लाठियां बरसाने का काम कर रही है जिसने अपने हक की बात की है – फिर चाहे व किसान हो या मजदूर या फिर बेरोजगार युवाओं से रोज़गार छीनने का काम किया देश प्रदेश की सरकार ने कुछ नेता है जो लोगों में भ्रम पैदा करने का काम करते और कहते की ना जीतूंगा नहीं उमर को व सपा को जितने दूंगा जब जब चुनाव हुए चाहें वो प्रमुखी या चेयरमैन और लोकसभा चुनाव में उन्होंने खुले मंच बीजेपी जीताने की बात कही थी अब फिर 2022 का चुनाव है इसमें भी उन्होंने बीजेपी से सांडगांड़ करली है ताकि लोगों को बेवाकुब बनाकर उनसे गलत वोट डलवाकर बीजेपी को जिताने का मक़सद सफ़ल हो सकें जिसको बेहट की जनता इस बार बेनकाब करेंगी और सपा को बेहट से जीताकर मुंहतोड़ जवाब देना काम करेगी प्रदेश में एक मात्र विकल्प सपा है जो भाजपा को सत्ता से हटाने का काम कर रहीं हैं जनता प्रदेश में अखिलेश सरकार बना रही। हुए स्वागत से उमर ने कहां की आपके साथ कंधे से कंधे मिलाकर आपका काम करूंगा।इस दौरान मशकूर मलिक युवा नेता, शाहनवाज सिद्दिकी सचिव विधान सभा, तोय्याब चौधरी, चौधरी साहबान, आकिब भाई, आज़ाद कुरेशी, जिशान कुरेशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

