मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय प्रशासन की घोर लापरवाही से विद्यार्थी परेशान।
मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ कर रहा है खिलवाड।
मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से परीक्षा के समय से चार माह पहले बीए एलएलबी की परीक्षा के लिए डेट शीट जारी कर दी।
डेट शीट देखकर विद्यार्थियों के पसीने छूटे अभी विद्यार्थियों की परीक्षा की कोई तैयारी भी नहीं है।
संवाददाता बेहट
मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए एलएलबी के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का मंसूबा बनाया हुआ है। क्योंकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने समय से 4 महीने पहले बीए एलएलबी की परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी जो नियमों के विरुद्ध और यूनिवर्सिटी प्रशासन की मनमानी भी है। विद्यार्थियों ने जैसे ही छठे सेमेस्टर की डेट शीट देखी तो छात्र छात्रों के होश उड़ गए और छात्रों के अंदर खलबली मच गई कि अभी से हम लोग किस प्रकार एग्जाम दे पाएंगे क्योंकि पांचवें सेमेस्टर के एग्जाम बी ए एल एल बी, बीकॉम एलएलबी, एलएलबी एलएलएम, बीएससी, बी बी ए,एम ए, आदि कोर्सेज की परीक्षा हुई थी जबकि बी ए एल एल बी के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 4 मार्च 24 को शुरू होकर 14 मार्च को बी ए एल एल बी, बीकॉम एलएलबी, एलएलबी एलएलएम, बीएससी, बी बी ए,एम ए, आदि कोर्सेज की परीक्षा समाप्त हुई थी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छठे सेमेस्टर की एग्जाम डेट 27 मई 24 जारी की है जो नियम के विरुद्ध है। क्योंकि इस प्रकार दूसरे महीने ही मे छठे सेमेस्टर की परीक्षा ली जा रही है ।
विद्यार्थियों में यूनिवर्सिटी के प्रशासन के विरुद्ध भारी रोष तड़प रहा है क्योंकि
लगभग डेढ़ महीने पहले पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न हुई थी। बताते चलें कि इस परीक्षा के बाद दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा नियम अनुसार 6 माह बाद होनी चाहिए जबकि बीए एलएलबी आदि सेमेस्टरो के छटे सेमेस्टर की परीक्षा 4 मार्च 2024 से हुई थी जो 14 मार्च तक चली थी। अभी छात्र छात्राएं छठे सेमेस्टर की तैयारी शुरू कर ही रहे थे कि दो महीने के बीच यूनिवर्सिटी ने दोबारा छठे सेमेस्टर की डेट शीट जारी कर दी। छठे सेमेस्टर के एग्जाम 6 जून 2024 से 24 जून 2024 तक होंगे जो नियम के विरुद्ध है क्योंकि यह परीक्षा 6 महीने बाद होनी चाहिए। यदि अभी यह परीक्षा ली गई तो यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा भी समय से पहले ली गई थी इस संबंध में यूनिवर्सिटी के रजिस्टर वी के मौर्य से बात की गई थी तो उन्होंने बताया था कि लोकसभा चुनाव होने हैं इसलिए हम चुनाव से पहले परीक्षा कराना चाहते हैं यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की बात समझ में आने योग्य थी इसीलिए उस समय किसी विद्यार्थीयों और अभिभावकों ने परीक्षा का विरोध नहीं किया क्या कारण है कि दो महीने बाद ही छठे सेमेस्टर की परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी गई ? विद्यार्थियों के अभिभावकों का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन हमारे बच्चों के भविष्य के साथ मजाक कर रहा है अभिभावकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि मां शाकुंभरी देवी यूनिवर्सिटी को निर्देशित किया जाए कि वह सभी विद्यार्थियों के हर 6 माह के बाद परीक्षा ले ताकि विद्यार्थी अपने कोर्स का अध्ययन कर परीक्षा की तैयारी कर सके।
रिपोर्ट:- एस एम हुसैन ज़ैदी

