aajkahindustaannews

जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान ने जनपदवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं, स्वयं भी विधि-विधान से की पूजा-अर्चना।

जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान ने जनपदवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं, स्वयं भी विधि-विधान से की पूजा-अर्चना।

 

*डीएम एवं एस एस पी ने मानकमऊ घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

 

सहारनपुर,15 नवंबर 2026(सू0वि0)

 

जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान ने छठ पूजा के पावन अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मानकमऊ घाट पहुंचकर छठ पूजा में सहभागिता की तथा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था, श्रद्धा एवं लोक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, सूर्य उपासना तथा परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि छठी मैया एवं भगवान सूर्य की कृपा से सभी जनपदवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मानकमऊ घाट पर पहुंचकर छठ पूजा के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने घाट पर साफ-सफाई बनाए रखने, आवागमन को सुगम रखने तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

 

इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से भी पर्व को पारंपरिक श्रद्धा, स्वच्छता एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

 

रिपोर्ट प्रमोद कुमार

Leave a Comment

error: Content is protected !!