aajkahindustaannews

गागलहेड़ी पुलिस की सटीक कार्रवाई से गोकशी की साजिश नाकाम, मुठभेड़ में एक घायल समेत दो गिरफ्तार।

गागलहेड़ी पुलिस की सटीक कार्रवाई से गोकशी की साजिश नाकाम, मुठभेड़ में एक घायल समेत दो गिरफ्तार।

 

पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, तमंचा-कारतूस, स्कूटी, गोकशी के उपकरण व जिंदा गोवंश बरामद

 

सहारनपुर। अपराध एवं गोकशी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गागलहेड़ी पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद एक घायल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्राम अमरपुर से सिकंदरपुर जाने वाले रास्ते पर पोपलर के खेत में गोकशी करने की फिराक में थे।

 

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि टीम को देखते ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में असलम पुत्र अलताफ निवासी कैलाशपुर के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से अबुजर उर्फ अजहर पुत्र प्रवेज निवासी कैलाशपुर को भी गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस के मुताबिक, अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में कॉम्बिंग की गई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, काले रंग की स्कूटी, गोकशी के उपकरण तथा एक जिंदा गोवंश बरामद किया गया है।

 

थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध एवं गोकशी की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई बताया गया है।

 

रिपोर्ट: प्रमोद कुमार

Leave a Comment

error: Content is protected !!