aajkahindustaannews

देवबंद पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, मां-बेटा गिरफ्तार।

देवबंद पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, मां-बेटा गिरफ्तार।

 

प्रेम प्रसंग से पीछा छुड़ाने के लिए युवती की हत्या का आरोप, मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

 

देवबंद/सहारनपुर। थाना देवबंद पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे एवं निशांदेही पर मृतका का टूटा हुआ वीवो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मृतका की हत्या का मुख्य आरोपी मोहित पुत्र घसीटू तथा उसकी मां ओमवती पत्नी घसीटू निवासी ग्राम सैनपुर उर्फ शहजादपुर शामिल हैं।

 

पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर 2026 को वादी की तहरीर पर मोहित के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान ओमवती का नाम भी प्रकाश में आया, जिसके बाद मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की वृद्धि की गई।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक देवबंद सन्दीप बालियान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने मोहित को अतर सिंह फार्म हाउस के पास से तथा ओमवती को उसके मकान से गिरफ्तार किया।

 

पूछताछ में सामने आई घटना की कहानी

 

पुलिस के अनुसार पूछताछ में मोहित ने बताया कि उसका मृतका के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग था। वह अब अपने भाई की साली से शादी करना चाहता था और संबंध उजागर होने के बाद हुई बदनामी के चलते मृतका से पीछा छुड़ाना चाहता था। आरोप है कि 15 सितंबर को उसने मृतका को अपनी छत पर बुलाया, उसका मोबाइल फोन लेकर बंद कर दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

 

पुलिस के मुताबिक इसके बाद मोहित ने अपनी मां ओमवती को घटना की जानकारी दी। दोनों ने कथित तौर पर एक राय होकर शव को मोटरसाइकिल पर रखकर कपड़े से ढका और उसे साखन नहर में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी मोहित की निशांदेही पर मृतका का टूटा हुआ मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP 11 DB 3290 बरामद की है।

 

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार आरोपी:

 

1. मोहित पुत्र घसीटू, निवासी ग्राम सैनपुर उर्फ शहजादपुर, थाना देवबंद, सहारनपुर।

2. ओमवती पत्नी घसीटू, निवासी ग्राम सैनपुर उर्फ शहजादपुर, थाना देवबंद, सहारनपुर।

 

बरामदगी: मृतका का टूटा हुआ वीवो मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल।

 

पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक सन्दीप बालियान, उपनिरीक्षक देवेन्द्र भाटी, उपनिरीक्षक दीपक मावी, महिला उपनिरीक्षक रश्मि समेत थाना देवबंद की पुलिस टीम ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई की।

 

रिपोर्ट—प्रमोद कुमार

Leave a Comment

error: Content is protected !!